मैनपुरी, मई 27 -- क्षेत्र के ग्राम हविलिया के पास बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका की लोअर गंग नहर में डूबने से मौत हो गई। बालिका का नहर किनारे पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में आकर पानी में डूब गई। बालिका को डूबते हुए लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिली। सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की। बुधवार की सुबह घटनास्थल से पांच किमी आगे बालिका का शव बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी इब्राहिम का परिवार अहमदाबाद में रहकर जीवन यापन करता है। यह भी पढ़ें- बकरी चराने गई 10 वर्षीय मासूम नहर में डूबी, मौत 24 मई को ही इब्राहिम अपनी 10 वर्षीय पुत्री आसना के बुआ की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार की शाम आसना गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरियां चराने नहर क...