बकरी चराने गई वृद्धा करंट की चपेट में आई
इटावा औरैया, जून 13 -- जसवंतनगर। तुलारामपुर निवासी 60 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी देवी सिंह शनिवार को अपने खेत पर बकरी चराने गई थीं। उनके पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि उनके खेत के बीच से गुजर रही 11 केवी बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इसी दौरान सुषमा देवी के हाथ में मौजूद डंडा, जिससे वह बकरी को हांक रही थीं, ऊपर उठाते समय बिजली के तार से छू गया। डंडा तार से स्पर्श होते ही उसमें करंट दौड़ गया, जिससे सुषमा देवी गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.