पीलीभीत, मार्च 6 -- जहानाबाद। बकरी चराने गई महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। एसपी और सीओ सदर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए परिजनों से बातचीत की है। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम पंसौली निवासी 55 वर्षीय धनदेवी पत्नी मंशाराम बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घर से बकरी चराने के लिए खेती की ओर गई थी। शाम के समय बकरियां तो घर आ गईं, लेकिन महिला वापस नहीं आई। काफी देर तक महिला के वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात में उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरूवार सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ दोबारा खेत की ओर महिला की तलाश करने के लिए गए। सुबह 11 बजे महिला का शव गांव से करीब पांच सौ मी...