श्रावस्ती, अगस्त 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग के किनारे बकरी चरा रही एक किशोरी को तीन युवकों ने अगवा कर लिया और बाग में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर मल्हीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार शाम करीब सात बजे इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग किनारे अपनी बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान दरवेश गांव निवासी हंसराज पुत्र सहजराम अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और तीनों ने मिलकर किशोरी को पकड़ लिया। इसके बाद वे उसे ननकऊ मौर्य स्थित एक बाग में ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस कार्रवाई घटना के बाद किशोरी अपने पिता के साथ मल्हीपुर थाने पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता...