देवघर, अप्रैल 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में घायल राजकिशोर राम के भाई राजकुमार राम ने बताया कि भाई खेत में बकरी चरा रहा था। उसी दौरान उसका चचेरा भाई पहुंचा और गाली-ग्लौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे और फावड़े से हमला, पांच गंभीर घायल इसके बाद घायल को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया।...