बकरी घायल करने के विवाद में दो किशोरियों व पिता को पीटा
आगरा, जून 25 -- थाना खंदौली क्षेत्र के गांव हाजीपुर खेड़ा में बकरी को भैंस के सींग मारने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पर दो किशोरियों और उनके पिता से मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव हाजीपुर खेड़ा (खंदौली) निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम उनकी बकरी खेत पर थी। नरेश की भैंस ने उसे सींग मार दिया। बकरी के पेट में गहरी चोट आ गई। उस समय उनकी बेटी कीर्ति (15) व मानवी (13) बकरियों के साथ मौजूद थीं। आरोप है कि जब दोनों ने इसकी शिकायत नरेश से की तो उनसे कहासुनी के बाद मारपीट की गई।पीड़ित के अनुसार बेटियों से घटना की जानकारी मिलने पर वह नरेश के घर शिकायत करने पहुंचे थे। नरेश, लवकुश, विनय और तेजसिंह ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामले मे थाना पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.