बकरी को लेकर हुए विवाद में दंपती और उनके पुत्र की पिटाई
मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, एसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बकरी को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने दंपती और उनके पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गांव की मुखिया मोना भारती ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में रामपोदारत यादव, उनकी पत्नी रंजो देवी और पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं। घायलों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उनकी बकरी पड़ोसी के सहजन के पेड़ के पत्ते खा गई। जिससे विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पड़ोसी ने बकरी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज की। उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। लेकिन दोपहर में विवाद फिर भड़क उठा। आरोप है कि रंजन यादव, अमित कुमार, अमरजीत कुमार और बेबी देवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.