इटावा औरैया, जून 13 -- भरथना। गांव पाली कलां निवासी राज कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को उसकी बकरी पड़ोस के ही एक व्यक्ति के घर में चली गई। जिसको लेकर आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट होती देख परिजनों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...