बदायूं, मई 31 -- ईद-उल-अजहा से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उसहैत क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पंचायत भवन पहुंच गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई की। मामला उसहैत थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौली फतुहाबाद का है। यहां प्रधानपति इकरामुद्दीन द्वारा एक सोशल मीडिया ग्रुप में ईद-उल-अजहा के अवसर पर एक पोस्ट साझा की गई थी। पोस्ट में बकरी के साथ गाय की तस्वीर भी दिखाई दे रही थी। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। यह भी पढ़ें- बकरी के साथ गाय की तस्वीर, पंचायत भवन पर पहुंचा हिंदू संगठन देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और हिंदू संगठन से जुड़े लोग पंचायत भवन पहुंच गए। वहां उन्होंने ...