गंगापार, अप्रैल 27 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के बोंगी गांव में सोमवार सुबह घर में बकरी घुसने और बकरी को मारने को लेकर मामा और भांजे में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान भांजे की लाठी से लगी चोट के चलते मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है।घूरपुर थाना क्षेत्र के बोंगी गांव निवासी 65 वर्षीय निशार अहमद के घर में सोमवार सुबह भांजे गुड्डू पुत्र शहीद की बकरी चली गई। बकरी घर में घुसने से गुस्साए निशार अहमद ने बकरी को एक डंडे से मार दिया। आरोप है कि बकरी को मारने को लेकर मामा निशार और भांजे गुड्डू पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.