प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पछिया बरई गांव निवासी वन्दना पटेल पुत्री रमेश पटेल ने न्यायालय में वाद दायर किया। 17 दिसम्बर 2025 की सुबह करीब आठ बजे उसकी बकरी पड़ोसी के दरवाजे पर चली गई। इससे पड़ोसी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। उसका बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर गिरा दिया। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभिषेक, राहुल, राविन, अनारकली और हेमा पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद में युवक को पीटा, केस दर्ज यह भी पढ़ें- महिला पर धारदार हमले में तीन के खिलाफ केस यह भी पढ़ें- दीवार गिराने और पीटने पर आठ के खिलाफ केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...