बिहारशरीफ, मई 22 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के संडा गांव में गुरुवार को सुरेन्द्र पासवान की बकरी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया। खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीण उसकी पूजा-अर्चना करने की तैयारी में जुट गये। उससे पहले की बच्चे की जान चली गयी। लोग इस घटना को भगवान का चमत्कार बता रहे हैं। सुरेन्द्र ने बताया कि बच्चे के माथे पर जटा, एक आंख, एक कान था। देखते ही देखते ही इस बच्चे की चर्चा पूरे गांव में होने लगी। लोग कौतूहल से उसे देख रहे थे। तभी चर्चा हुई कि भगवान ने बकरी के बच्चे के रूप में जन्म लिया है। यह सुनते ही ग्रामीण पूजा करने की तैयारी में जुट गये। मौत के बाद उसका पारंपरिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...