बकरी के दूध से बनेगा मिल्क पाउडर, प्रोसेसिंग यूनिट की परियोजना तैयार
बलरामपुर, अगस्त 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। सीमावर्ती गांवों में बकरी पालन को आय और रोजगार से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने बकरी के दूध से मिल्क पाउडर तैयार करने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की परियोजना तैयार की है। वाइब्रेंट विलेजेज एक्शन प्लान के तहत प्रस्तावित यूनिट में स्थानीय स्तर पर बकरी के दूध का संग्रह, प्रसंस्करण और पैकेजिंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। परियोजना का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिले के सीमावर्ती हर्रैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा और तुलसीपुर विकासखंड के 45 गांव इस एक्शन प्लान में शामिल हैं। इन गांवों में रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने के लिए विभागों से परियोजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसी क्रम में एनआरएलएम ने बकरी के दूध की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.