प्रयागराज, अगस्त 24 -- गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर पथराव करने वाले युवक को जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। आरपीएफ ने बताया कि मलाकराज निवासी 24 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील बाबू 18 अगस्त की दोपहर बकरी चराने निकला था। उसकी बकरियां रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंच गई थीं। इसी दौरान गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस वहां से गुजरी। ट्रैक के पास बकरियां देखकर लोको पायलट ने कई बार हॉर्न बजाया। इससे विशाल नाराज हो गया। उसे लगा कि ट्रेन की चपेट में उसकी बकरी आ गई हैं। इसी गुस्से में उसने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। रामबाग डॉटपुल के पास हुए पथराव में ट्रेन के दरवाजे के शीशे समेत छह खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। लोको पायलट ने युवक को पत्थर फेंकते देख लिया और ट्रेन...