बकरी एवं भेड़ विकास योजना से किसान बढ़ा सकते हैं अपनी आमदनी
कटिहार, जुलाई 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि पशुपालन विभाग की बकरी एवं भेड़ विकास योजना से पशुपालक किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। विभाग द्वारा गरीब तबके के पशुपालकों को तीन-तीन बकरी का वितरण किया जा रहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार मेहता ने कहा कि प्रथम चरण में प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के पशु चिकित्सालय में 25 परिवारों के बीच तीन-तीन बकरी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि पशुपालकों के बीच उन्नत नस्ल की बकरी का वितरण किया जा रहा है। रोस्टर के आधार पर अन्य प्रखंडों में भी चयनित किसानों के बीच बकरी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बकरी व भेड़ पालन को लेकर पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में 70 प्रतिशत अनुदान पर व्यावसायिक बकरा-बकरी पालन योजना का लाभ उठा सकेंगे लोग विभाग द्वारा इसको ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.