बकरीद सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं
अररिया, मई 24 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को फारबिसगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बकरीद के दौरान विधि व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, सोशल मीडिया निगरानी, कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण तथा नमाज व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में 28 मई की सुबह 9 बजे कर्बला मैदान में होने वाली नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था, वन-वे व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक में समाजसेवी वाहिद अंसारी ने गायों को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा को लेकर महुआडांड़ थाना में शांति समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.