पाकुड़, मई 26 -- झारखंड राज्य में त्योहारों के पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान की पुरानी परंपरा रही है, लेकिन इस बार आगामी ईदुल अजहा त्योहार के नजदीक होने के बावजूद अब तक सरकार की ओर से एडवांस पेमेंट का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यह बात झारोटेफ के प्रांतीय संगठन सचिव अतीकुर रहमान ने कही। उन्होंने बताया कि आगामी 28 मई को मुस्लिमों का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा है। विडंबना यह है कि राज्य के कई जिलों में अनियमितता की जांच के नाम पर कर्मियों और शिक्षकों का मार्च और अप्रैल 2026 का मासिक वेतन भी लंबित है। वहीं, योजना मद से वेतन पाने वाले शिक्षकों व कर्मियों को जनवरी से ही आवंटन नहीं मिला है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। यह भी पढ़ें- अटका है नियोजित व नियमित शिक्षकों का वेतन वेतन न मिलने के कारण कर्मियों के सामने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की फीस और दव...