पाकुड़, मई 2 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। बकरीद आने से पहले ही पाकुड़िया प्रखंड में खस्सी (बकरा) चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार पाकुड़िया बाजार क्षेत्र में इन दिनों खस्सी (बकरा) चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब तक 10 से अधिक खस्सी चोरी हो चुके हैं, जिससे पशुपालकों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- पटमदा के बामनी गांव में 2 महीने के अंदर फिर हुई खस्सी चोरी, ग्रामीणों में दहशत का माहौलचोरी की घटनाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर काफी शातिर तरीके से घटना को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोर चार पहिया वाहन से रात के समय आते हैं और मौका देखकर खस्सी को उठाकर फरार हो जाते हैं। उनकी गतिविधियां इतनी सुनियोजित होती हैं कि किसी को भनक तक नहीं लगती। इस तरह की लगातार हो रही चोरी से बाजार...