सराईकेला, मई 26 -- सरायकेला। बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी संवेदनशील और धार्मिक स्थलों पर विशेष पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट : संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजरसुरक्षा उपाय डीसी ने अधिकारियों को ठोस कार्य योजना बना कर सघन जांच और नियमित गश्ती करने का आदेश दिया है। ताकि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को पूरी तरह रोकी जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- किसी भी प्...