बकरीद शांतिपूर्ण मनाएं, अफवाह की सूचना दें : थाना प्रभारी
घाटशिला, मई 24 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना शांति समिति की बैठक शनिवार को थाना परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने की। बैठक में बकरीद पर्व मनाने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने मुस्लिम समाज से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व के दिन कुर्बानी के उपरांत अवशिष्ट को इधर-उधर नहीं फेंके, बल्कि सुरक्षित तरीके से जमींदोज कर दें।उन्होंने कहा सोशल मीडिया में अफवाह नहीं फैलाएं। किसी भी ग़लत अफवाह पर प्रशासन की नजर रहेगी। ऐसे तत्वों की सूचना पुलिस को दें। इसके पूर्व शांति समिति के सदस्यों ने हल्दीपोखर सहित अन्य क्षेत्रों में नशा से युवाओं के कैरियर बर्बाद होने पर चिंता जताई एवं नशा पर रोक लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हुई शांति समिति की बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.