संभल, मई 23 -- बकरीद और गंगा दशहरा के त्योहारों को लेकर पुलिस और यातायात विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहारों के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के संवेदनशील और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय के अनुसार रोक लगाई जाएगी। वहीं छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जा रहे हैं ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।त्योहारों के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गंगा दशहरा पर तीन दिन विशेष ट्रैफिक प्लान लागू यातायात पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर ...