बांदा, मई 28 -- बबेरू। कस्बे गौसिया जामा मस्जिद पर गुरुवार को सुबह आठ बजे ईदुल अजहा बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक माहौल में अदा की गई। नमाज अदा कर देश मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे से गले मिलकर ईदुल अजहा बकरीद की बधाई दी। मस्जिदों से बाहर सभासद रामकृपाल मौर्य,व्यापार संगठन के अध्यक्ष केके महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। बबेरू नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, बबेरू कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा मस्जिद के बाहर मौजूद रहे। इस मौके पर मौलाना अब्दुल जब्बार हशमती, हाफिज गुलाम रब्बानी हशमती, हाफिज एतबार अली, मुफ्ती मोहम्मद दाउद रजा, मौलाना तहशीन रजा, अज़मेर अली,मो,अफजल , रईश खान, पप्पू खान, महबूब खान,बब्लू खान, कल्लू खान, मौलाना सिबतैन रजा, जरताब रजा, शहबाज रजा, मौजूद रह...