बांदा, मई 28 -- बांदा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती व पानी की किल्लत से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार की रात शहर के ज्यादा वार्डों में बिजली की आवाजाही ने लोगों की नींद उड़ाई। वहीं गुरुवार को सुबह से मर्दननाका, छिपटहरी, खुटला और कांशीराम कालोनी निम्नीपार के लोग पेयजल को तरस गए। कांशीराम कालोनी के मोनीश अहमद ने बताया कि पूरे दिन मोटर लगाकर पानी का इंतजार करते रहे। बाद में हैंडपंपों से दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ी। बकरीद के त्योहार में लोगों को बिजली व पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भगवानपुर में उमसभरी गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...