जमशेदपुर, मई 21 -- बकरीद को लेकर मानगो और आजादनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम अर्नव मिश्रा ने कहा कि बकरीद के दौरान सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। आजादनगर थाना प्रभारी ने कहा कि सभी मस्जिद और ईदगाहों के पास पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई सोशल मीडिया की अफवाहों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मानगो नगर ...