भभुआ, मई 27 -- शहर के जगजीवन स्टेडियम, दरगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए शहर के चौक-चौराहों पर लगी है पुलिस की ड्यूटी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व पर को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, आदेश जारी सुरक्षा की व्यवस्था जिले में विधि-व्यवस्था संधारण को ले प्रशासन द्वारा कैमूर में 176 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रिजर्व में भी अफसरों व जवानों को रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल इनकी ड्यूटी लगाई जा सके। प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र...