कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम कोडरमा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से बकरीद का त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- सौहार्द बिगाड़ने वालों की सूचना दें, कार्रवाई होगी: बीडीओबैठक में चर्चा उन्होंने कहा कि बकरीद कुर्बानी का पर्व है और इसे सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए मनाया जाना चाहिए। एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था भंग न कर सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी लोगों से आपसी समन्वय और भाईचारे...