गाजियाबाद, मई 31 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की हत्या के विरोध में नवनीत विहार का बाजार आज भी बंद है। हालांकि कुछ गलियों के अंदर दुकानें खुली हैं। वहीं, दूसरी ओर सूर्या की हत्या से आक्रोशित कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने आज NH-9 पर जाम भी लगा दिया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही डंडे फटकार जाम लगा रहे लोगों को भगाया और हाईवे को खुलवा दिया। 17 वर्षीय सूर्या चौहान 11वीं क्लास में पढ़ता था। सूर्या का परिवार और हिन्दू संगठन के लोग असद की तरह बाकी सभी 6 अन्य आरोपियों का एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। असद के अनकाउंटर के बाद सूर्या की मां सरोज ने मीडिया से बात करते हुए कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ और यहां तक ​​कि मीडिया के लोगों को भी धन्यवाद ...