बोकारो, मई 26 -- चंद्रपरा। चंद्रपुरा थाना में सोमवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक में बीडीओ ईश्वर दयाल महतो एवं थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बकरीद मनाने वालों से सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि सुबह 7 से 9 बजे तक नमाज पढ़ी जाएगी। उसके बाद घरों में कुर्बानी होगी। बीडीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी त्योहार के दौरान ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे पुलिस प्रशासन को परेशानी हो। किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें, इस पर पाबंदी है। कुर्बानी के बाद अवशिष्ट पदार्थों को जहां-तहां खुले में न फेंके तथा अफवाहों से हमेशा दूर रहें। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों या खुली जगहों पर न की जाए जानवरों की कुर्बानी सोशल मीडिया से जुड़े ग्रुप एडमिन का दायित्व है कि कुछ उल्टा सीधा प्रसारित न ...