मधुबनी, मई 27 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर में बुधवार शाम पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना चौक से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी शामिल थे। मार्च का नेतृत्व सदर एसडीओ चंदन कुमार झा एवं एसडीपीओ अमित कुमार कर रहे थे। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार भी शामिल थे। मार्च में शामिल पुलिस कर्मी बिजली कालोनी, भौआड़ा, सिंघानिया चौक, कोतवाली चौक, जलधारी चौक होते हुए शहर में मार्च किया। एसडीओ एवं डीएसपी ने बताया कि बकरीद को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। मार्च के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।‌ यह भी पढ़ें- बकरीद पर शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च असामाजिक तत्वों के गैरकानूनी हरकत की सूचना पुलिस को देने एवं अफवाह पर ध्यान नहीं देने का सुझाव दिया गया...