बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, पूर्व से पश्चिम तक फोर्स का फ्लैग मार्च
लखनऊ, मई 27 -- High Alert In UP: 28 मई को होने वाले बकरीद के त्योहार को लेकर पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मेरठ से लेकर बनारस तक यूपी तक हर जिले में पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। यूपी सरकार ने सभी जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर कार्य योजना लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। बकरीद से पहले यूपी में हर जिले में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया है। कहीं भी अराजकता का माहौल न हो इसको लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए भी पाबंदी लगाई गई है।बकरीद पर संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पहरा रहेगा बकरीद के अवसर पर गुरुवार को डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.