रुद्रपुर, मई 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित कराने को नगर निगम सभागार में प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, स्वच्छता और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस बार तय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। मेयर विकास शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों और नगर निगम की एसओपी पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शहर में केवल चार पारंपरिक और चिह्नित स्थलों खेड़ा, आदर्श कॉलोनी, सीरगोटिया और सुभाष कॉलोनी पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। यह भी पढ़ें- बकरीद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, 28 मई को बंद रहेंगे स्कूल और ...