सीतामढ़ी, मई 28 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख मार्गों पर एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च सदर एसडीएम आनंद कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन का यह फ्लैग मार्च शहर के विश्वनाथन चौक से शुरू हुआ। इसके बाद सुरक्षा बलों का काफिला शंकर चौक, नाहर चौक, कारगिल चौक, मेहसौल चौक, हुसैना, किरण चौक, महंत साह चौक, सरावगी चौक, जानकी स्थान, गौशाला चौक, मुरलिया चक और बड़ी बाजार होते हुए डुमरा तक पहुंचा। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को ले पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च मार्च के जरिए पूरे शहर...