बकरीद पर जिले में हाई अलर्ट, फोर्स ने की गश्त
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। कमिश्नरेट के तीनों जोन में 626 मस्जिदों और 74 ईदगाहों पर नमाज अदा की जाएगी। कुर्बानी के दौरान कोई विवाद या तनाव न हो, इसके लिए खास निगरानी के निर्देश हैं। यह भी पढ़ें- बकरीद पर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में चौकसीबकरीद की पूर्व संध्या पर सुरक्षा पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार को सभी अफसर मयफोर्स सड़कों पर उतरे। अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त की गई। लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। अफसरों ने कहा कि अफवाहों से बचें। कोई सूचना मिलती है या कहीं कोई समस्या आती है तो पुलिस को अवगत कराएं। किसी तरह का तनाव पैदा न करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.