लखीसराय, मई 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। यह भी पढ़ें- लखीसराय : बकरीद पर जिलेभर में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्वसुरक्षा के इंतजाम इसके साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे दिन जिले में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। सुबह नमाज के समय से लेकर देर शाम तक पुलिसकर्मी विभिन्न मस्जिदों एवं मंदिरों के आसपास मुस्तैदी से ड्यूटी करते नजर आए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिलेभर में चाक- चौबंद रही...