साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। बकरीद को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की । इससे पहले नगर व जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद व एसडीपीओ सुशील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला । मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता , जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई मुरली मनोहर सिंह, एसआई गुलशन गौरव, एएसआई विक्रम कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इधर,मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च का...