प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बकरीद को लेकर गुरुवार को दिनभर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स और पीएसी की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।प्रयागराज नगर, गंगानगर व यमुनानगर जोन के मस्जिद और ईदगाहों में पुलिस फोर्स सुबह से भ्रमणशील रही। शहर के चौक जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, चक शिया जामा मस्जिद, शाह वसी उल्ला रोशनबाग, खानकाह दायरा शाह अजमल, मस्जिद ए नूर, मस्जिद काजी साहब बख्शी बाज़ार, मस्जिद अबू बकर करेली, धोबी घाट की हरी मस्जिद, मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा करेली, मस्जिद बीबी खदीजा करेली, दरियाबाद इमामबाड़ा आदि मजिस्दों व ईदगाहों के आसपास विशेष चौकसी रही। यह भी पढ़ें- बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, पु...