नई दिल्ली, मई 28 -- Petrol Diesel Price on Bakrid: दो हफ्तों में 4 बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। बकरीद के दिन आज ईंधन के दाम बढ़े या घटे, चेक करना जरूरी है। आज 28 मई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। इससे पहले यह जानें कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढे़ या घटे हैं, उससे पहले जान लें कि महज दो हफ्तों में तेल कितना महंगा हुआ है। 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ था। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सबसे पहले 15 मई को Rs.3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- क्या LPG की जगह लेगा पानी मिला एथेनॉल, नितिन गडकरी के दावे...