देवघर, मई 25 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। थाना परिसर मेँ रविवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करौं अंचल अधिकारी ऋषिराज ने किया। मधुपुर पुलिस इंस्पेक्टर रोतुहोंग हंगा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की त्योहार को शांति और सौहाद्र पूर्ण वातावरण के साथ मनाएं। इस दौरान सभी लोगों की भावनाओं का ख़्याल कर त्योहार में कोई उत्पात नहीं करें। त्योहार के बाद अक्सर हुड़दंग, बाइक रेस, स्टंट आदि से बचें। थाना क्षेत्र के टेकरा, बहादुरपुर, कसेया, बघनाडीह, संघरा आदि गांव में पुलिस गस्ती दल गस्त पर रहेगी। साथ ही चौक चौराहो पर भी पुलिस तैनात रहेगी। मंत्री प्रतिनिधि गुलाम असरफ उर्फ़ राजू ने कहा की यह त्योहार त्याग और खुशहाली का त्योहार है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आज लोग इस त्योहार को शांति से मना...