बदायूं, मई 25 -- एसएसपी अंकिता शर्मा ने आगामी ईद-उल-अज़्हा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। उन्होंने जिले के लोगों से कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी भाईचारे और आपसी समन्वय के साथ त्योहार मनाया जाए। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी खुले या सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए। साथ ही हाथी, घोड़ा, ऊंट और गौवंश जैसे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों या किसी भी आपराधिक गतिव...