मुजफ्फरपुर, मई 26 -- साहेबगंज, हिसं। बकरीद को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान कोई किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को तत्काल सूचना दें। उन्होंने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर दारोगा शाल्या कुमारी एवं एसआई बाबूलाल पासवान, वार्ड पार्षद बुन्देल पासवान,ललित गुप्ता,मनोज सहनी, धर्मेंद्र सहनी, मो. खलील, श्रवण अग्रवाल, मो. नसरुल्लाह, शाहिद भारती ,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...