सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति एवं कानून व्यवस्था की बैठक में जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अधिकारियों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर रणनीति तय की गई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्...