गंगापार, मई 28 -- कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को बकरीद का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों, जामा मस्जिदों एवं विभिन्न मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। कस्बे के खानजहांनपुर स्थित कदीमी ईदगाह में सुबह लगभग 6:30 बजे बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए। इमाम ने बकरीद की नमाज अदा कराई तथा कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की निगरानी बनी रही। नमाज के उपर...