लातेहार, मई 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह थाना में बकरीद पर्व को लेकर रविवार की शाम शांति समिति की बैठक हुई। सीओ लवकेश सिंह और थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बकरीद का पर्व भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील लोगो से की। साथ ही बकरीद की नमाज के समय के बारे में भी जानकारी मुस्लिम धर्मावलंबियों से ली गई और कहा कि मस्जिद के पास वाहन को खड़ी नही करनी है। ताकि मस्जिद में नमाज अदा करने आने वालों को दिक्कत नही हो सके। उन्होंने कहा कि बकरे की कुर्बानी देने के बाद उसका अवशेषों को सार्वजनिक स्थलों पर नही फेंकना है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर विधि-व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील उसे गड्ढा खोदकर उसमे ठीक ढंग से गाड़ देना है। उन्होने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नही करने और उसकी जानकारी प्रशासन को देने की भी अपील की है। 20 सूत्री अध्...