चतरा, मई 28 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। मुस्लिम धर्मावलंबियों का बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर बुधवार को प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। प्रतापपुर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से बकरीद त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। हुड़दंगियों और असमाजिक तत्व के लोगों को इस माध्यम से चेतावनी भी दी गयी कि पुलिस पूरी तरह से ऐसे लोगों से निपटने के लिये तैयार है। क्षेत्र के रामपुर गोमे, निमा, बरवाटोला बभने, सोनबरसा, रबदा प्रतापपुर बजार आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, अवर निरीक्षक श्रीराम, सहायक अवर निरीक्षक जय कुमार सिंह, विनोद तिवारी, दुर्गा चरण बिरूआ, होमगार्ड, चौकिदार एवं अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : ...