बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया निर्णय
खगडि़या, मई 22 -- चौथम। एक प्रतिनिधि आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को चौथम थाना परिसर में शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में सीओ रविवराज, थानाध्यक्ष अजीत कुमार एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों के आलोक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए उत्साहपूर्वक बकरीद पर्व मनाने की अपील की। वहीं सीओ रविराज ने कहा कि प्रशासन पर्व के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहेगा। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक तथा विधि-व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.