बांका, मई 25 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के लोगों ने शांति एवं सद्भाव के माहौल में पर्व मनाने की बात कही। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी पर्व के शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस को समाज का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लोगों को किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए तथा अफवाह फ़ैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने से भी परहेज करना चाहिए। यह भी पढ़ें- सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानी थानाध्यक्ष ने संदिग्ध गतिविधियों की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही। उन्होंने ...