बकरीद पर्व को लेकर पथरगामा पुलिस प्रशासन रही चौकस
गोड्डा, मई 29 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। गुरुवार को पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पर्व को लेकर पथरगामा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन लगातार क्षेत्र में गश्ती करता रहा तथा विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों द्वारा लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई थी, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा कर देश एवं क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.