औरंगाबाद, मई 24 -- देव, एक संवाददाता। देव प्रखंड के कंचनपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नीतू कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने की अपील की। उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि बकरीद के दिन सुबह 7 से 8 बजे तक गांव के मस्जिद एवं कर्बला पर अदा की जाएगी। थाना क्षेत्र में पूर्व में कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सब लोग आपसी भाईचारा के साथ पर्व को मनाया जाता है। बैठक में जितेंद्र यादव, मो. मेराज आलम, मो. अलाउद्दीन, मो. इस्लाम, राजू पासवान, उपेंद्र पासवान, संजय मिस्त्री, सरोज शर्मा, कृष्ण यादव, अमरदीप चौरसिया, सीटू चौरसिया, रंजन मिश्रा, नवीन मिश्रा, थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से दोन...