गोपालगंज, मई 25 -- गोपालगंज।चांद के दृष्टिगोचर के अनुसार आगामी 28 मई को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर जिलेभर के अकीदतमंदों की तैयारियां अंतिम चरण में है। अधिकांश अकीदतमंदों ने कुर्बानी को लेकर बकरे की खरीदारी कर ली है। वहीं, मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज को लेकर तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा: दरगाह आला हजरत से आज तय होगा नमाज का वक्तमस्जिदों और ईदगाहों की तैयारी मस्जिद व ईदगाह कमेटियों द्वारा धूप व गर्मी को देखते हुए खुले परिसर के लिए टेंट व शामियाना की व्यवस्था की जा रही है। जिला ईदगाह दरगाहशरीफ गोपालगंज के सचिव अहमद हुसैन ने बताया कि मस्जिद के बाहर ईदगाह व अन्य खाली परिसर में नीचे सतह पर दरी व जाजिम बिछाया जाएगा। जबकि, ऊपर में टेंट-शामियाना लगाया जाएगा। यहां बता दें कि बकरीद के दिन सबसे पहले सुबह की नमाज...