लातेहार, मई 24 -- छिपादोहर,मनिका प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को छिपादोहर व मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंबैठक की अध्यक्षता छिपादोहर में अध्यक्षता बरवाडीह सीओ लवकेश सिंह ने की,जबकि मनिका में अध्यक्षता मनिका सीओ अमन कुमार ने की। बैठक में छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। सीओ लवकेश सिंह ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं, ताकि क्...